दिल्ली में नए हवाईअड्डा टर्मिनल का उद्घाटन शनिवार को

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे बड़े एवं अत्याधुनिक टर्मिनलों में शुमार इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के बहुप्रतीक्षित टर्मिनल का उद्घाटन शनिवार को एक समारोह के दौरान किया जाएगा।

इस टर्मिनल से अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं की शुरूआत 16 जुलाई से की जाएगी हालांकि घरेलू उड़ानों के लिए इसका उपयोग 16 दिन बाद शुरू किया जाएगा।

करीब 3.4 करोड़ यात्री क्षमता वाले इस तीसरे टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष सोनिया गांधी और नागरिक उड्डययन मंत्री प्रफुल्ल पटेल करेंगे।

मौजूदा टर्मिनलों पर करीब एक करोड़ यात्रियों के लिए जगह मौजूद है।

बेंगलुरू स्थित आधारभूत संरचना कंपनी जीएमआर ने सरकारी क्षेत्र की कंपनी भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण, जर्मनी की फ्रेपोर्ट और मलेशिया एयरपोर्ट होल्डिंग के संयुक्त समूह के जरिए यह टर्मिनल तैयार किया है।

नए टर्मिनल के कुछ खास पहलू निम्न हैं:-

-दुबई, बीजिंग, सिंगापुर, बैंकाक और मेक्सिको सिटी के बाद यह छठवां सबसे बड़ा टर्मिनल है।

- करीब 54 लाख वर्गफुट का विनिर्मित स्थान।

- मौजूदा टर्मिनलों की 10 एयरोब्रिज की तुलना में 78 एयरब्रिज

- 63 एलीवेटर, 35 एस्केलेटर, 92 स्वचलित रास्ते।

- 168 चेक-इन काउंटर, 95 आव्रजन केंद्र

- एक बड़े फूड कोर्ट समेत 20 हजार वर्गफुट का रिटेल एरिया

- 12,800 बैग प्रति घंटे की दर से सामान परिवहन क्षमता वाले 6.4 किलोमीटर लंबे कन्वेयर बेल्ट।

- 4,300 कारों की क्षमता वाली मल्टी-लेयर पार्किं ग।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+