दुर्घटनावश चली गोली से कांस्टेबल की मौत
नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। दुर्घनावश गोली चलने से दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि एक पुलिसकर्मी अपनी सर्विस रिवॉल्वर की जांच कर रहा था, तभी दुर्घटनावश से चली गोली से कांस्टेबल की मौत हो गई।
सुबह 11 बजे हुई इस दुर्घटना में डी.पी. इलिया केंद्रीय दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में हथियारों और गोलाबारूद की जांच कर रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "इलिया को एक अन्य कांस्टेबल मोहित की गोली लगी। मोहित अपनी सर्विस रिवॉल्वर की जांच कराने के लिए इलिया के पास पहुंचा था।"
केरल के रहने वाले 49 वर्षीय इलिया दिल्ली पुलिस की हथियारों की देख-रेख करने वाली टीम में कार्यरत थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications