सेंसेक्स 48 अंक, निफ्टी 14 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 48.38 अंक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी में 14.30 अंक की गिरावट रही।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 17,598.94 अंक का उच्च और 17,426.78 अंक का निम्न स्तर छुआ, कारोबार के अंत में यह 0.28 प्रतिशत गिरकर 17,460.95 अंक पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,277.25 अंक का उच्च और 5,225.60 अंक का निम्न स्तर छुआ, कारोबार के अंत में यह भी 0.2 प्रतिशत गिरकर 5,237.10 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर बैंकिंग (0.19 प्रतिशत) सूचकांक के अलावा सभी क्षेत्रों के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। पूंजीगत वस्तुएं (-0.55 प्रतिशत), धातु (-0.5 प्रतिशत), रियल्टी (-0.47 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (-0.45 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट वाले सूचकांक रहे। इसके अलावा तकनीक, ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सूचकांकों में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications