लाहौर विस्फोट: आत्मघाती हमलावर की शिनाख्त हुई
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के अनुसार पुलिस ने बताया कि एक हमलावर की शिनाख्त उस्मान यासीन के रूप में की गई है। वह लाहौर जिले के हदयारा बारकी का रहने वाला था। दूसरे की शिनाख्त अभी नहीं हुई है।
उधर, अब तक 28 शवों की शिनाख्त भी हो चुकी है। पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने हमले में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए पांच लाख पाकिस्तानी रुपये और प्रत्येक घायल को 75,000 पाकिस्तानी रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications