झारखण्ड से देवी की प्राचीन प्रतिमा चोरी
पुलिस के मुताबिक यह मूर्ति बहुमूल्य धातुओं की बनी हुई थी। पुजारी ने शुक्रवार तड़के जब आरती के लिए मंदिर के कपाट खोले, तो मूर्ति गायब मिली।
जिले के पुलिस अधीक्षक हेमंत टोप्पो ने बताया, "पुजारी ने गुरुवार रात 10 बजे मंदिर के कपाट बंद किए थे। अत: मूर्ति की चोरी 10 बजे रात से तड़के चार बजे के बीच हुई होगी। जल्दी ही दोषी को पकड़ लिया जाएगा।"
गौरतलब है कि इस मंदिर में देवी के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं।
वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी हालात का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक टीमें और खोजी कुत्तों का दस्ता भी बुलाया गया है।
झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष सी.पी.सिंह ने कहा, "हम इस घटना की निंदा करते हैं। इस घटना के पीछे विदेशी तžवों का हाथ हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications