कनाडा का दौरा करेंगे खनन मंत्री हांडिक

टोरंटो, 2 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा और भारत के प्रधानमंत्रियों द्वारा खनन क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए हुए समझौते के बाद अब खनन मंत्री बी. के. हांडिक खनन कंपनियों को भारत आमंत्रित करने के लिए अगले सप्ताह कनाडा का दौरा करेंगे। कनाडा में दुनिया की सबसे ज्यादा खनन कंपनियां हैं।

हांडिक आठ से 13 जुलाई तक चलने वाली अपनी इस यात्रा के दौरान कनाडा में खनन उद्योग के नेताओं और मंत्रियों से बातचीत करेंगे।

एक बड़े शिष्टमंडल के साथ इस यात्रा पर जा रहे हांडिक इस दौरान निकल, सोना और हीरे की बड़ी उपलब्धता वाले राज्य ओंटेरियो के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

कनाडा-भारत व्यापार परिषद द्वारा आयोजित एक बैठक में नौ जून को खनन मंत्री कनाडाई खनन कंपनियों को भारत में कारोबार शुरू करने के लिए आमंत्रित करेंगे। देश की नई खनन नीति अगले कुछ समय में जारी होने वाली है।

हांडिक इस दौरान खनन क्षेत्र में कनाडा के तकनीकी कौशल का अनुभव लेने के लिए ओंटेरियो में बड़े खनन केंद्र सडबरी और थंडरवे का दौरा भी करेंगे।

इसके बाद वह मांट्रियल में सोने, जस्ते और तांबे खनिजों से संपन्न क्यूबेक प्रांत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

फिलहाल करीब एक दर्जन कनाडाई कंपनियां ही भारत में उपकरण बिक्री या तकनीकी जानकारियां देने संबंधी काम कर रही हैं।

खनन उपकरण बनाने वाली कंपनी क्यूबेक्स लिमिटेड के बिक्री निदेशक हेमंत शाह ने आईएएनएस से कहा, "रविवार को दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुए समझौते के बाद अब कनाडा की बड़ी कंपनियां केवल भारत की नई खनन नीति जारी होने का इंतजार कर रही हैं। यह नीति जारी होने के बाद भारत आने वाली कंपनियों की संख्या में जोरदार तेजी आएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+