सेल की भिलाई इकाई में अब तक का सर्वाधिक उत्पादन
रायपुर, 2 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली भिलाई स्थित स्टील उत्पादन इकाई में इस साल की पहली तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन हुआ है।
भिलाई इस्पात इकाई ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा, "संयंत्र में वर्ष 2010-11 की पहली तिमाही में 13.9 लाख टन धातु का अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन किया गया, पिछले साल इसी अवधि में यह उत्पादन 12.7 लाख टन था।"
यह इकाई छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 30 किलोमीटर दूर भिलाई में स्थित है।
इसके अलावा इसी अवधि में यहां 13.1 टन कच्चे इस्पात का अब तक सबसे ज्यादा उत्पादन हुआ है, इससे पहले वर्ष 2006-07 की पहली तिमाही में 12.5 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन हुआ था।
संयंत्र में इस अवधि में 11.37 लाख टन विक्रय योग्य इस्पात का उत्पादन हुआ है जबकि पिछले साल इसका उत्पादन 10.9 लाख टन था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications