हिटलर के भाषण को रिंगटोन बनाने वाला गिरफ्तार
हारबर्ग शहर के स्टेशन पर मंगलवार को 54 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। हिटलर आवाज को रिंगटोन में सुनकर उसके साथी यात्रियों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद इस व्यक्ति को पकड़ लिया गया। इस व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया है।
समाचार चैनल 'स्काई न्यूज' के अनुसार पुलिस के प्रवक्ता रुएदिगर कस्र्टेस ने संवाददाताओं को बताया, "रिंगटोन में हिटलर का वास्तविक भाषण था। इस व्यक्ति के मोबाइल में हिटलर की तस्वीर भी थी।"
गौरतलब है कि जर्मनी में नाजीवाद से जुड़े प्रतीकों का सार्वजनिक प्रदर्शन कानूनन जुर्म है। इस व्यक्ति को तीन साल कैद हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications