मेक्सिको में हिंसा, 29 मरे
मेक्सिको सिटी, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मेक्सिको में मादक पदार्थो की तस्करी से जुड़े दो गिरोहों के बीच भिडंत में 29 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी मेक्सिको के तुबुतामा और काबोरका के कस्बों में फैली हिंसा के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
प्रांत के अटार्नी जनरल कार्यालय के एक अधिकारी जोसे लारीनागा तालामांतेस ने संवाददाताओं को बताया कि घटनास्थल से सात हथियार और आठ ट्रक बरामद किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications