बांग्लादेश में पुलिस गोलीबारी, एक मरा, 33 घायल
यह घटना गुरुवार की है। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के साथ झड़प के दौरान हुई गोलीमारी में मुस्लिम नाम के एक 32 वर्षीय शख्स की मौत हो गई।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के अनुसार बुधवार को मुंशीगंज के कुचियामोरा में ढाका-मावा राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में सातवीं कक्षा के एक छात्र मेहदी हसन की मौत हो गई थी। इसी वजह से स्थानीय लोग राजमार्ग पर गति अवरोधक बनाए जाने की मांग कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications