मधेपुरा जेल में छापेमारी, मादक पदार्थ बरामद
पुलिस के मुताबिक मधेपुरा के जिलाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद यादव तथा पुलिस अधीक्षक वरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह यह कार्रवाई की गई। इस छापामारी में पुलिस ने चार मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड, गांजा, चरस समेत 5,100 नकद रुपए बरामद किए हैं।
इस कार्रवाई में एक टेलिफोन डायरी भी मिली है। पुलिस अधीक्षक वरूण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस डायरी के नंबरों की जांच की रही है।
उल्लेखनीय है कि इस जेल में नक्सलियों सहित कई बड़ी घटनाओं के आरोपी बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications