रूस बना रहा है दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन
यह निर्माण 27.1 करोड़ डॉलर की लागत से किया जा रहा है। यह दूरबीन वर्ष 2011 तक बनकर तैयार होगी।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉस्मॉस ने कहा, "दूरबीन की ऊंचाई एंपायर स्टेट बिल्डिंग, सियर्स टॉवर और शंघाई वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर के बराबर होगी।"
'आईसक्यूब दूरबीन' का डिजाइन विसकांसिन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है और यह नेशनल साइंस फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित है।
गौरतलब है कि इस दूरबीन में लगभग 5,000 डिजिटल ऑप्टिकल माड्यूल लगे होंगे। इसकी गहराई 1.4-2.5 किलोमीटर तक होगी। यह माड्यूल 25 साल तक प्रायोगात्क डॉटा उपलब्ध कराएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications