अमरनाथ यात्रा: उत्साह के साथ आगे बढ़े तीर्थयात्री
गांदेरबल जिले के पुलिस अधीक्षक इम्तियाज हुसैन ने आईएएनएस को बताया, "हमने शुक्रवार सुबह बालतल शिविर से 7,500 तीर्थयात्रियों को गुफा की ओर बढ़ने की इजाजत दी है। इसी तरह मणिगाम शिविर से 2,00 तीर्थयात्रियों के जत्थे को रवाना किया गया है।"
अधिकारी ने कहा कि हर बार की तरह स्थानीय लोग तीर्थयात्रियों को पूरी मदद दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "कामगार, चायवाले, फल विक्रेता और अन्य स्थानीय लोग यात्रा को सुचारू बनाने में मदद कर रहे हैं।"
उधर, पहलगाम के नुनवान शिविर से 5,000 तीर्थयात्रियों को आगे बढ़ने के लिए कहा गया है। ये लोग 10 जत्थों में पवित्र गुफा पहुंचेंगे। हर जत्थे में 500 तीर्थयात्री शामिल रहेंगे। गुरुवार को 11,000 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसकी वजह घाटी में बीते कुछ दिनों से व्याप्त तनाव है। हाल ही में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों में झड़प के दौरान कुछ लोग मारे गए थे।
गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा लगभग दो महीने तक चलेगी। एक जुलाई से आरंभ हुई यात्रा का समापन 25 अगस्त होगा। इस यात्रा के लिए 1.5 लाख लोगों ने पंजीकरण करवाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications