हिमाचल में रेव पार्टी करते पकड़े गए विदेशी
धर्मशाला। पर्यटन के लिए मशहूर पहाड़ी राज्य विदेशी पर्यटकों को हमेशा से खूब लुभाते रहे हैं। विदेशी जब यहां आते हैं तो अपनी संस्कृति को भी साथ लाते हैं इसलिए आजकल इन राज्यों में रेव पार्टी का प्रचलन जोर पकड़ता जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रेव पार्टियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने सोमवार को यहां 17 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से ज्यादातर लोग विदेशी हैं।
पुलिस अधीक्षक अतुल फुलजील ने बताया, "हमने 17 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से 13 लोग विदेशी हैं जिनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी रात को कांगड़ा कस्बे के निकट रेट जंगल में रेव पार्टी कर रहे थे।"
उन्होंने कहा कि विदेशी इजरायल और ब्रिटेन के हैं। उन्होने कहा, "रेव पार्टी का आयोजन करने वाले चार भारतीयों को भी गिरफ्तार किया गया है, उनके पास से कुछ मादक पदार्थो को भी जब्त किया गया है।"
उन्होंने इस अपराध में शामिल लोगों के नाम का खुलासा करने से इंकार करते हुए कहा कि विदेशियों के पास उनके कागजात नहीं हैं, उन्हें उनके कागजात मंगाने के लिए कहा गया है, अन्यथा उन पर मामला दर्ज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications