कश्मीर में सीआरपीएफ को क्लीन चिट

केंद्रीय गृह सचिव जी.के.पिल्लै ने समाचार चैनल, सीएनएन-आईबीएन को बताया कि अलगाववादी घाटी में हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं, क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हो रहा है।
पिल्लै ने कहा कि सीआरपीएफ ने तब जवाबी कार्रवाई किया है, जब उस पर हमला किया गया। पिल्लै ने कहा, "सीआरपीएफ अति संयमित रहा है।"
पिल्लै ने कहा कि घाटी में हालात तब सामान्य होंगे जब लोग इस बात को समझ जाएंगे कि सरकार अलगाववादियों के सामने झुकने वाली नहीं है। पिल्लै ने कहा, "यह तनाव लंबे समय तक नहीं टिकेगा।"












Click it and Unblock the Notifications