नक्सलियों से संबंध रखने के आरोप में 3 गिरफ्तार
कोलकाता।
नक्सलियों से संबंध होने के आरोप में सोमवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले के एक गांव से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी गांव में रविवार को संयुक्त सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी में एक नक्सली मारा गया था। id="toptextpromo">पुलिस
ने बताया है गिरफ्तार संदिग्ध नक्सलियों के नाम बुद्धेश्वर मिर्धा, तारिणी अहीर और सीताराम मुर्मु है। इन्हें झारग्राम उपमंडल में स्थित जंगलों में संयुक्त बभियान के दौरान घिरटा गांव से गिरफ्तार किया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गिरफ्तार
किए गए तीनों संदिग्धों को झारग्राम में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया, "हमें संदेह है कि तीनों का नक्सलियों से सबंध है। हमने रविवार रात सात लोगों को गिरफ्तार किया था। घंटों पूछताछ के बाद तीन को गिरफ्तार किया गया।''











Click it and Unblock the Notifications