नक्सली बंद को लेकर बिहार में कड़ी सुरक्षा
राज्य पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा पर खास नजर रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों तथा सरकारी भवनों वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी का आदेश दिया गया है।
इधर, नक्सलियों के बंद के मद्देनजर राजधानी में भी महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारियों और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। पटना के अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि बंद के दौरान संवेदनशील स्थानों पर खासकर रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
इसके अलावा रेल पटरियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बंद के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि भाकपा (माओवादी) ने बिहार सहित पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ तथा झारखण्ड में दो दिवसीय बंद का ऐलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications