दिल्ली में मानसून में देरी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि मानसून में विलंब हो सकता है लेकिन उससे पहले हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।
आमतौर पर 29 जून को दिल्ली में मानसून आता है। अधिकारी ने कहा, "मानसून के जुलाई के प्रथम सप्ताह से पहले आने की संभावना कम है।"
उधर, दिल्ली में गर्मी का दौर जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications