दक्षिण कोरियाई पोत का डूबना आतंकी वारदात नहीं : अमेरिका
अमेरिकी सरकार का यह भी कहना है कि वह आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की सूची में उत्तर कोरिया का नाम शामिल नहीं करेगा। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरियाई पोत के डूबने की घटना के पीछे अपना हाथ होने से इंकार किया था।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी.जे. क्राउले ने कहा कि उत्तर कोरिया की हरकत 'भड़काऊ' थी लेकिन इस वजह से इस देश को फिर से आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
क्राउले ने कहा, "हमारी समझ से यह भड़काऊ हरकत थी। यह एक देश की सेना की ओर से दूसरे देश की सेना के खिलाफ उठाया गया कदम था। परंतु हम इसे अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से जुड़ी हरकत मानते थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications