उत्तर प्रदेश में गर्मी, उमस से राहत नहीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विभिन्न इलाकों में बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। पिछले 24 घंटो के दौरान इटावा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इसके अलावा इलाहबाद का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री, कानपुर 39.9 डिग्री, वाराणसी का 38 डिग्री और राजधानी लखनऊ का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राज्य के आजमगढ़, बरहाइच, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, कानपुर सहित विभिन्न जिलों में सोमवार को जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 34 मिलीमीटर बारिश आजमगढ़ जिले में दर्ज हुई।
मौसम विभाग ने मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटों में यहां तेज बारिश की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications