चण्डीगढ़ में विशेष पर्यटन पुलिस का गठन होगा
चण्डीगढ़ को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर का प्रवेशद्वार माना जाता है। वर्ष 2009 में यहां करीब 10 लाख पर्यटक (घरेलू और विदेशी) आए थे।
पर्यटन निदेशक अमनदीप कौर कहते हैं कि आने वाले कुछ सप्ताहों में समर्पित पर्यटन पुलिस का एक दल बनाया जाएगा।
कौर ने आईएएनएस से कहा, "चयनित पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें विशेष जैकेट दी जाएंगी, जिनके आधार पर पर्यटक उन्हें दूर से ही पहचान सकेंगे। इससे यहां पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी और उनमें आत्मविश्वास की भावना आ सकेगी।"
पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप श्रीवास्तव कहते हैं, "प्रशिक्षण में व्यक्तित्व विकास, स्वच्छता, प्रेरणा, नेतृत्व, तनाव प्रबंधन, पर्यटन की मूल बातें और सामाजिक व्यवहार जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "दोस्ताना माहौल में उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। पर्यटकों की मदद के लिए उन्हें अंग्रेजी और कुछ अन्य विदेशी भाषाएं सिखाई जाएंगी। वे पर्यटकों को कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा स्थानों, पासपोर्ट, वीजा, मुद्रा के विनिमय और आव्रजन संबंधी मुद्दों की जानकारी देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications