बैंककर्मी ने ग्राहक को गोली मारी
कुशीनगर जनपद के पडरौना शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शहरी शाखा में मंगलवार को उस समय भगदड़ मच गई जब बैंककर्मी प्रेम प्रकाश तिवारी ने कथित तौर पर ग्राहक नन्हे को तू-तू मैं-मैं में अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पैर पर गोली मार दी।
खबर मिलते ही पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच कर कैशियर को गिरफ्तार कर लिया तथा घायल नन्हे को जिला अस्पताल इलाज हेतु भेज दिया।
पुलिस अधिक्षक लव कुमार ने बताया कि गोली मारने वाले को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications