मेडिकल कालेजों को नया लाइसेंस 15 जुलाई तक
बोर्ड के अध्यक्ष एस.के. सरीन ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मान्यता के लिए आवेदन कर चुके 81 कालेजों का निरीक्षण पूरा हो चुका है। संबंधित सभी रिपोर्ट बुधवार को परिषद को सौंप दी जाएगी।
उन्होंने बताया, "तीन चिकित्सकों की टीम को 81 कालेजों में भेजा गया। उनमें से 75 कोलेजों की रिपोर्ट मिल गई है और शेष कोलेजों की रिपोर्ट बुधवार तक मिल जाएगी।"
उल्लेखनीय है कि बोर्ड ने 24 मई को मिली एमआईसी की मांग पर स्वास्थ्य मंत्रालय से मेडिकल कालेजों के सत्यापन की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई करने की सिफारिश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications