पाक को रिएक्टरों की बिक्री पर अमेरिका की आपत्ति
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले से सोमवार को पत्रकारों ने पूछा कि क्या अमेरिका चीन के स्पष्टीकरण से संतुष्ट है तो उन्होंने कहा, "पिछले सप्ताह में न्यूजीलैंड में 46 सदस्यीय एनएसजी की बैठक में हमने यह मुद्दा उठाया था।"
उन्होंने कहा, "इस मामले पर हमारा मानना है कि एनएसजी की सहमति की जरूरत है।" एनएसजी में इस मामले पर सर्वसहमति नहीं बन पाई है जबकि इस समूह का संचालन सर्वसहमति से होता है।
क्राउले ने कहा, "हम चीन से उसके भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल करते रहेंगे।" हम पहले चीन से यह जानना चाहते है कि उसका क्या प्रस्ताव है।
इस बीच वाशिंगटन स्थित एक नि:शस्त्रीकरण समूह 'आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन' ने कहा है कि यदि एनएसजी अब भी प्रभावी और विश्वसनीय है तो उसके सदस्य देशों को अपने द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications