वार्ता जारी रखें इजरायल, फिलिस्तीन: मून

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कनाडा के टोरंटो से जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेकर लौटे मून ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने यूरोपीय संघ के नेताओं सहित अन्य नेताओं से मध्य पूर्व की स्थिति पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, "हमेशा से मेरे लिए और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए मध्य पूर्व की स्थिति चिंता का विषय रही है।" मून ने कहा, "हमने वार्ता के लिए मदद करने और इसे प्रोत्साहित करने पर गहराई से चर्चा की और गाजा क्षेत्र में अधिक मौलिक परिवर्तन लाने पर भी चर्चा की गई।"

उन्होंने जोर देकर कहा, "इस समय यह महत्वपूर्ण है कि वार्ता जारी रखी जाए।"

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के लिए अगले महीने होने वाली इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू की अमेरिका यात्रा को लेकर उम्मीद जताते हुए मून ने कहा कि इस मुलाकात से दोनों नेताओं को मध्य पूर्व में शांति व्यवस्था कायम करने के विषय में गहराई से और अधिक चर्चा करने का अवसर मिलेगा।

अमेरिका ने फिलिस्तीन और इजरायल के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता प्रायोजित की थी। यह वार्ता मई में शुरू हुई थी।

अप्रत्यक्ष वार्ता चार महीने तक चलनी थी। दोनों पक्षों के बीच दूरियों को पाटने और प्रत्यक्ष वार्ता की स्थितियां बनाने के लिए विश्वास कायम करने के मकसद से यह शुरुआत हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+