सोपोर और बारामूला में कर्फ्यू
पुलिस के अनुसार सोपोर और बारामूला में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। श्रीनगर के खानयार, रैनावारी, नोवहटा, एम.आर. गंज और साफा कादल थाना क्षेत्रों में वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पुराने शहर इलाके में जानमाल की सुरक्षा के लिए ऐहतियातन पाबंदी लगाई गई है। किसी को भी कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"
बारामूला और सोपोर से मिली खबरों के अनुसार वहां कर्फ्यू लगाया गया है। सोमवार को बारामूला में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा में ताजमुल अहम भट (17) और तौकीर अहमद राथर (15) नामक दो किशोर मारे गए थे। इसके बाद से ही घाटी के हालात तनावपूर्ण हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications