पटना में पादरी को गोली मारी
पुलिस के अनुसार सोमवार की देर रात नकाबपोश हथियारबंद हमलावर ने गिरजाघर के अंदर घुस गए और पादरी माइकल इग्नोसिस को गोली मार दी। हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है।
मोकामा थाना के प्रभारी नित्यानंद शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि घायल पादरी को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उन्होंने बताया कि पादरी तमिलनाडु के रहने वाले बताए जाते हैं। बिहार से बाहर के रहने के कारण स्थानीय इसाई धर्मावलंबियों का एक गुट उनका विरोध कर रहा था। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications