सड़क हादसे में 6 मरे, 15 घायल
जिले के कौंधियारा थाना क्षेत्र में रीवा रोड पर आज सुबह बारातियों को लेकर लौट रही एक जीप और मिनी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग हताहत हुए हैं।
कौंधियारा थाना प्रभारी नंद किशोर ने संवाददाताओं को बताया कि जीप में सवार दो महिलाओं और मिनी बस में सवार चार पुरुषों की मौत हो गई।
किशोर ने कहा कि 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक जीप प्रतापगढ़ और मिनी बस रीवा में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications