'होंडुरास में तख्तापलट के पीछे अमेरिका का हाथ'
तेगुसिगाल्पा, 29 जून (आईएएनएस)। होंडुरास के अपदस्थ राष्ट्रपति मैनुयल जेलाया ने आरोप लगाया है कि बीते साल हुए तख्तापलट के पीछे अमेरिकी सरकार का हाथ था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जेलाया ने सोमवार को कहा, "तख्तापलट की पूरी साजिश मध्य होंडुरास के माल्मेरोला स्थित सैन्य अड्डे में एक वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी की उपस्थिति में रची गई थी।"
गौरतलब है कि 28 जून, 2009 को हुए तख्तापलट के बाद जेलाया को अपदस्थ कर दिया गया था और उन्हें देश से बाहर शरण लेनी पड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications