पश्चिम बंगाल में पूर्व माकपा विधायक की हत्या
बीरभूम के पुलिस अधीक्षक रवींद्रनाथ मुखर्जी ने बताया कि दास नानूर क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके थे। हमलावरों ने उन्हें आवास से खींचकर लाया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
दास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मुखर्जी ने कहा, "हमें माकपा की ओर से आरोप मिले हैं कि हमलावरों के तृणमूल कांग्रेस से नजदीकी रिश्ते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications