कश्मीर घाटी में कर्फ्यू (लीड-1)
सुरक्षा बलों की गोलीबारी में तीन और युवकों के मारे जाने के बाद अब्दुल्ला ने जम्मू एवं कश्मीर के सभी लोगों से अपील की कि वे राज्य में सामान्य स्थिति की बहाली में मदद करें।
अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, "घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू किया जा रहा है। उत्तरी कश्मीर के कुछ इलाके भी कर्फ्यू की चपेट में हैं। दक्षिणी कश्मीर में स्थिति के बिगड़ने के साथ ही जरूरत के मुताबिक विभिन्न इलाकों में कर्फ्यू लागू किया जाएगा।"
अब्दुल्ला ने कहा, "सुरक्षा बलों से अधिकतम संयम बरतने के लिए कहा गया है। उन्हें स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कर्फ्यू लागू करना पड़ेगा।"
उन्होंने कहा, "हमारा एक कर्तव्य है। हम कम से कम समय में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।" अब्दुल्ला ने कर्फ्यूग्रस्त इलाके के लोगों से अपील की कि वे सरकार को सहयोग करें और सुरक्षा बलों के साथ न उलझें।
अब्दुल्ला ने कहा, "मैं सभी अभिभावकों से अपील करता हूं कि वे अपने बच्चों को समझाएं कि वे घरों में रखें, ताकि वे घर से बाहर न निकल कर सुरक्षा बलों पर पथराव न कर सकें।"
अब्दुल्ला ने कहा, "जहां कर्फ्यू घोषित किया गया है, वहां कर्फ्यू को पूरी तरह लागू किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications