नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 15 जवान शहीद (लीड-1)
रायपुर, 29 जून (आईएएनएस)। नक्सलियों ने एक और घातक हमला कर मंगलवार को छत्तीसगढ़ के अशांत बस्तर इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 15 जवानों की हत्या कर दी।
राज्य के गृह मंत्री नानकीराम कंवर ने कहा कि नारायणपुर में हुए इस हमले में 15 मृतकों के अलावा सीआरपीएफ के दर्जनों जवान घायल हो गए हैं।
पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को यहां बताया, "सीआरपीएफ के 70 से अधिक जवानों के एक दल पर नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के जंगली इलाके में हमला कर दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications