बैंक में बंधक बनाने वाला बंदूकधारी गिरफ्तार
अधिकारियों का कहना है कि बंदूकधारी बैंक में वैश्विक समयानुसार शाम चार बजे दाखिल हुआ। बंधक बनाए गए एक व्यक्ति ने बताया कि बंदूकधारी सिगरेट पी रहा था। उसने बैंक से बाहर निकलने से पहले बैंककर्मियों और ग्राहकों को प्लास्टिक की केबल से बांध दिया।
यह बैंक सर्रे के आशफोर्ड इलाके में है और हीथ्रे हवाई अड्डे से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी को भी चोट नहीं आई।
सर्रे के पुलिस अधीक्षक डंकन ग्रीनहाल्ग ने बताया, "इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बंधक बनाए गए लोगों की चिकित्सा जांच की गई लेकिन किसी को चोट नहीं आई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications