छात्रों को राष्ट्रमंडल खेलों में मुफ्त टिकट देने का प्रस्ताव
राजधानी में एक समारोह में गिल ने कहा कि इस कदम से छात्रों में खेलों को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। इसके बाद हम भविष्य में विश्वविद्यालयों और स्कूलों में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होते हुए देखेंगे।
उन्होंने कहा, "खेलों का पूरा संबंध युवाओं से है इसलिए मैं चाहता हूं कि आयोजन समिति मैचों के दौरान प्रमुख स्कूलों समेत गांवों के स्कूलों के छात्रों के लिए मुफ्त टिकट की एक श्रेणी निर्धारित करे।"
खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे लेकिन उन्होंने तत्काल इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया नहीं दी।
इस प्रस्ताव को आयोजन समिति द्वारा कार्यान्वित कराए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर गिल ने कहा, "मुझे विश्वास है कि सुरेश जी ऐसा करने में सक्षम हैं।"
राष्ट्रमंडल खेल 3 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलने हैं। इन खेलों के लिए टिकटों की कीमत 50 रुपये से 50 हजार रुपये के बीच रखी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications