भारत, जापान के बीच परमाणु मुद्दे पर पहले दौर की वार्ता संपन्न
वार्ता का उद्देश्य एक समझौता करना है, इससे जापान की परमाणु प्रौद्योगिकी के भारत को निर्यात का रास्ता खुलेगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वार्ता सकारात्मक रही। अगली वार्ता दिल्ली में होने की उम्मीद है।
सूत्रों ने कहा कि वार्ता का केंद्र बिंदु यह सुनिश्चित करना था कि जापानी परमाणु प्रौद्योगिकी का उपयोग भारत सैन्य उद्देश्यों के लिए नहीं करेगा।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्रालय में पूर्वी एशिया विभाग के संयुक्त सचिव गौतम बांबेवाला और परमाणु ऊर्जा विभाग के अधिकारी शामिल थे। जापान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश विभाग में दक्षिणपूर्व और दक्षिण पश्चिम एशिया के उपमहानिदेशक मिसुरु किटानो ने किया।
दो दिवसीय वार्ता सोमवार को शुरू हुई थी।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और जापान के प्रधानमंत्री नआतो कान के बीच टोरंटो में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर नागरिक परमाणु सहयोग सहित अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के एक दिन बाद यह वार्ता शुरू हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications