देवेगौड़ा पर रक्षा मंत्रालय का मुकदमा
इस बात का खुलासा सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल द्वारा सूचना का अधिकार कानून के तहत दायर आवेदन पर भारतीय वायुसेना (आईएएफ) द्वारा किया गया है।
मंत्रालय द्वारा 23 जून की तारीख वाले एक पत्र में कहा गया है, "देवेगौड़ा के प्रधानमंत्रित्वकाल के दौरान उनके द्वारा आईएएफ के विमान का निजी उपयोग करने के कारण उन पर बकाया धनराशि की वसूली के लिए एक मामला अदालत में लंबित है।"
यह मामला अभी शुरुआती (एडमिशन) चरण में है। मामले में सुनवाई की अगली तारीख पहली जुलाई को है।
इसके पहले रक्षा मंत्रालय ने 5.91 करोड़ रुपये का बकाया वसूलने के लिए चंद्रशेखर के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया था। चंद्रशेखर नवंबर 1990 से जून 1991 के बीच प्रधानमंत्री थे। लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने चंद्रशेखर के निधन के आधार पर जून 2008 में मामले को खारिज कर दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस सदस्य वी.सी.शुक्ला पर भी आईएएफ का विमान इस्तेमाल करने के लिए 4.6 लाख रुपये बकाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications