फिलिप एनसीपी के गोवा अध्यक्ष नियुक्त
जोस फिलिप फिलहाल राज्य की कांग्रेसनीत गठबंधन सरकार में कैबिनेट स्तर के राजस्व एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं।
एनसीपी हाल के वर्षो में पूर्व मुख्यमंत्री विल्फ्रेड डिसूजा की दुखद विदाई के बाद मुश्किल में पड़ गई थी और उसे एक दशक से प्रदेश अध्यक्ष की तलाश थी।
जोस फिलिप और कुछ अन्य सदस्यों ने पार्टी प्रमुख शरद पवार पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने तथा ईसाई सदस्यों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पिछले वर्ष जून में कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया था।
जोस फिलिप की नियुक्ति उस समय हुई है, जब गोवा की एनसीपी इकाई की छवि इसके एक वरिष्ठ सदस्य फ्रांसिसको उर्फ मिक्की पाचेको पर उनकी 28 वर्षीय प्रेमिका की हत्या में संलिप्तता का आरोप लगने से धूमिल हुई है।
चालीस सदस्यीय गोवा विधानसभा में फिलहाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तीन विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications