अमेरिका में रूस के 10 'जासूस' गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी न्याय विभाग ने सोमवार को बताया कि ये लोग बीते 20 वर्षो से रूस के लिए जासूसी कर रहे थे। ये गिरफ्तारियां बीते कुछ दिनों के दौरान न्यू जर्सी, न्यूयार्क, अलेक्जेंड्रिया, वर्जीनिया, बोस्टन एवं कुछ अन्य स्थानों से की गई हैं।
अधिकारियों का कहना है कि अभी एक व्यक्ति की तलाश की जा रही जो गिरफ्त से बाहर है। दोषी करार दिए जाने पर इन लोगों को कठोर सजा मिल सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications