पेरू में सड़क हादसा, 15 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हादसा पुरुविएन आंदसे के क्यूसको इलाके में रविवार को हुआ। बस को सिर्फ 48 लोगों को ले जाने का लाइसेंस मिला था लेकिन हादसे के दिन उस पर लगभग 70 लोग सवार थे।
अधिकारियों ने बताया कि बस पर्वतीय इलाके से गुजर रही थी और इसी दौरान लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications