गोदावरी मामले पर वार्ता करेंगे आंध्र और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
गोदावरी नदी पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा कराए जा रहे निर्माण को 'अवैध परियोजना' करार देते हुए शिकायत लेकर पहुंचे तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद बंसल ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार मामले के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाने की इच्छुक है।
उन्होंने कहा कि जल राज्य का मसला है और केंद्र सरकार अंतर्राज्यीय विवादों में प्रक्रियाओं के अनुरूप अपनी भूमिका निभा सकती है।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे तेलुगू देशम पार्टी संसदीय दल के नेता नामा नागेश्वर राव ने कहा, "महाराष्ट्र सरकार द्वारा अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण के कारण तेलंगाना की 18 लाख भूमि की कृषि प्रभावित होगी।"
तेदेपा नेताओं ने केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों से भी मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications