अनंतनाग में गोलीबारी, 3 युवकों की मौत
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां कहा, "सुरक्षा बलों द्वारा अनंतनाग-पहलगाम रोड़ पर अपराह्न् की गई गोलीबारी में दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान अंचीडोरा निवासी इम्तियाज अहमद (23) और दियालगाम निवासी इश्तियाक अहमद (20) के रूप में हुई है।"
यह घटना अनंतनाग-पहलगाम मार्ग पर घटी। इस रास्ते को पारंपरिक रूप से अमरनाथ गुफा जाने वाले तीर्थयात्री इस्तेमाल करते हैं।
तीनों घायलों को विशेष इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया। घायलों में से एक सज्जाद-उल-इस्लाम (24) की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
युवकों की मौत की खबरें फैलने के साथ ही अनंतनाग कस्बे में और आसपास के इलाकों में तनाव पैदा हो गया। क्रुद्ध भीड़ ने एंबुलेंसों को तोड़ डाला और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। भीड़ ने वहां तैनात सुरक्षा बलों पर पथराव किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications