राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स को 300 करोड़ का ऑर्डर मिला
आरईआईएल ने एक बयान में कहा कि इस 300 करोड़ रुपये की राशि में से 92 करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी। केंद्र सरकार के नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने इस राशि की अनुशंसा की है।
कंपनी द्वारा दिए जाने वाले सौर ऊर्जा उपकरणों में सौर ऊर्जा से चार्ज की जाने वाली बैटरियां लगी होगीं।
कुल 11 मेगावॉट विद्युत क्षमता के यह सौर ऊर्जा उपकरण प्रदेश की 9,169 पंचायतों में लगाए जाएंगे।
इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली इस कंपनी ने कहा कि उसने सरकार के साथ पांच साल का रखरखाव समझौता भी किया है।
आरईआईएल केंद्र और राज्य सरकार का एक संयुक्त उपक्रम है जिसे 'मिनी रत्न' का दर्जा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications