गौतम वोहरा को अदालत से राहत
गौतम के वकील शिशिर गुप्ते ने कहा कि अग्रिम जमानत याचिका पर विचार करते हुए मुंबई की स्थानीय सिविल एवं सत्र अदालत के मुख्य न्यायाधीश एम.एल.तहलियानी ने कहा कि नोटिस सरकारी और अदालती छुट्टियां छोड़ कर दी जानी चाहिए।
गुप्ते ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस ने कहा कि अभी तक गौतम को गिरफ्तार करने का उसकी कोई इरादा नहीं है, लेकिन मामले में बयान देने के लिए उनकी जरूरत पड़ सकती है।"
कहा जाता है कि विवेका से गुरुवार को मुलाकात करने वाले वोहरा अंतिम व्यक्ति थे। उसके लगभग 24 घंटे बाद विवेका ने फांसी लगा ली थी।
तहलियानी ने सोमवार को वोहरा को खार पुलिस थाने में जाकर अपना बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया था।
विवेका की आत्महत्या के बाद से वोहरा संदेह के दायरे में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications