लक्स का 100 करोड़ रुपये तक निर्यात का लक्ष्य
कंपनी के प्रबंध निदेशक नवीन टोडी ने पत्रकारों को बताया, "हमने चालू वित्त वर्ष में निर्यात के जरिए 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष (2009-10) में हमारा टर्नओवर 30 करोड़ रुपये रहा था।"
उन्होंने बताया कि कंपनी मौजूदा समय में मध्य-पूर्व, खासतौर से दुबई के बाजारों में कारोबार कर रही है और दक्षिण अफ्रीका तथा यूरोप में बाजार तलाश रही है।
कंपनी के ब्रांड कंसल्टेंट मनोज लूनिया ने बताया, "हमें पोलैंड, चेक गणराज्य और स्लोवाकिया जैसे देशों से जिज्ञासा पत्र मिल रहे हैं। हम उन देशों में वितरण व्यवस्था शुरू करनी की योजना बन रहे हैं।"
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के 412 रुपये के मुकाबले चालू वित्त वर्ष में टर्नओवर को 500 कारोड़ रुपये तक ले जाने की कंपनी की योजना है।
लूनिया के अनुसार कंपनी की दो निर्माण इकाइयों- कोलकाता और कोयंबटूर में प्रतिदिन 500,000 पीस तैयार होते हैं। इस वर्ष के अंत तक उत्पाद को बढ़ाकर 750,000 पीस करने की योजना है।
उन्होंने बताया, "उत्पाद क्षमता बढ़ाने पर दो वर्ष के भीतर हमने 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है।"
लूनिया ने कहा कि कंपनी ने मौजूदा 10 से 15 प्रतिशत शेयर को 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बनाई है। देश में अंतर्वस्त्रों का बाजार 6,000 करोड़ रुपये का है, जबकि संगठित बाजार 3,500 करोड़ रुपये का है।
लक्स इंडस्ट्रीज कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है और कंपनी की योजना अगले तीन वर्षो के दौरान बॉम्बे एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कराने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications