छत्तीसगढ़ में खुलेगा कैंसर का अत्याधुनिक अस्पताल

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "360 बिस्तरों वाला यह अस्पताल 50 एकड़ भूमि पर निर्मित किया जा रहा है। इस पर 350 करोड़ रुपये की लागत आएगी।" इस अस्पताल की आधारशिला अगस्त 2007 में रखी गई थी।

बयान में कहा गया है कि जब यह अस्पताल पूर्ण रूप से काम करने लगेगा, तो उस समय इसमें लगभग 125 चिकित्सक और 300 नर्सो के अलावा तमाम अर्धचिकित्सकीय और गैर चिकित्सकीय कर्मचारी कार्यरत होंगे।

कैंसर अस्पताल की परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। पहला चरण नवंबर 2011 में पूरा होगा। इस चरण में यह अस्पताल 100 बिस्तरों के साथ चालू हो जाएगा।

अस्पताल के पास पांच उपग्रह केंद्र होंगे, जो रणनीतिक स्थलों पर स्थित होंगे और छत्तीसगढ़ के 16 जिलों पर नजर रखेंगे।

पहला चरण पूरा होने के बाद अस्पताल 4,000 से 6,000 रोगियों की देखभाल कर सकेगा और जब यह पूरी तरह से काम करने लगेगा तो यहां लगभग 15,000 रोगियों की देखभाल की जा सकेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+