मूल्य वृद्धि के खिलाफ हड़ताल का असम में मिश्रित असर
अखिल भारतीय सड़क परिवहन कर्मचारी संगठन की असम इकाई द्वारा आयोजित यह हड़ताल मंगलवार सुबह छह बजे शुरू हुई।
संगठन ने प्रदेश के सभी मोटर वाहन मालिकों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की थी। ज्यादातर परिवहन सेवा प्रदाताओं ने हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया। निजी वाहन हालांकि सामान्य रूप से सड़कों पर दिखाई दिए।
पुलिस ने कहा, "हड़ताल समर्थकों द्वारा कुछ जगहों पर पथराव की घटनाएं की गई हैं लेकिन इस दौरान कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है।"
सीटू समेत कई श्रमिक संगठनों ने हड़ताल का समर्थन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications