शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 240 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 240.17 अंकों (1.35 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,534.09 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,777.95 के ऊपरी और 17,465.73 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 77.35 अंकों (1.45 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,256.15 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,334.15 के ऊपरी और 5,235.80 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 46.80 अंकों (0.65 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,116.33 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 56.20 अंकों (0.62 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,031.60 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान धातु क्षेत्र, रियल्टी और बैंकिंग के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। धातु क्षेत्र के शेयर मूल्य में 2.74 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्य में 1.55 प्रतिशत और बैंकिंग के शेयर मूल्य में 1.47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान लार्सन एंड टुब्रो के शेयर मूल्य में सर्वाधिक 0.22 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर मूल्य में 0.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कारोबार के दौरान जिन कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट हुई उनमें हिंडाल्को (4.35 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशंस (3.82 प्रतिशत), टाटा स्टील (3.70 प्रतिशत), रिलायंस इंफ्रा (2.87 प्रतिशत) और जिंदल स्टील (2.6 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1728 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई, 1129 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications