अफगानिस्तान में विस्फोट में 5 नागरिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिणी कंधार प्रांत के सरकारी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मंगलवार सुबह खाकरिज जिले में सड़क पर हुए विस्फोट ने एक वाहन को उड़ा दिया। इस घटना में दो नागरिक मारे गए और दो घायल हो गए।
आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि पश्चिमी प्रांत फराह में सोमवार को सड़क पर एक मोटरसाइकिल के बम से टकराने के कारण दो अन्य नागरिक मारे गए।
बयान के अनुसार सोमवार को ही मध्य वर्दाक प्रांत में निजी कंपनी के लिए काम करने कर्मचारियों को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में एक व्यक्ति मारा गया और तीन अन्य घायल हो गए।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वर्ष 2009 की तुलना में इस वर्ष के पहले चार वर्षो में सड़कों पर बम हमलों की संख्या में 94 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वर्ष अब तक मारे गए 318 विदेशी सैनिकों में सबसे अधिक इन हमलों का शिकार बने।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications