बिहार में मध्याह्न् भोजन खाने से 18 बच्चे बीमार
पुलिस के अनुसार जिले के कसबेआहार गांव स्थित राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय में मध्याह्न् भोजन में कथित तौर पर छिपकली गिर गई थी। इसे ही बच्चों को खाने के लिए दे दिया गया। खाना खाने के बाद विद्यालय के 18 बच्चे बीमार हो गए।
मामला सामने आने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजपथ संख्या 28, पटना-समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया।
ताजपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सत्येन्द्र कुमार प्रसाद शर्मा ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क से जाम हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी बीमार बच्चों को ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है तथा दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राज्य के करीब 80,000 विद्याालयों में मध्याह्न् भोजन कार्यक्रम चलाया जाता है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपनी विश्वास यात्रा के दौरान बुधवार को समस्तीपुर जिले का दौरा करने का कार्यक्रम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications