अमेरिकी हवाई हमले में 6 आतंकवादी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिणी वजीरिस्तान के ग्वाख्वा इलाके में यह हमला हुआ। पाकिस्तानी सेना ने इस क्षेत्र में अलकायदा और तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ अक्टूबर में अभियान शुरू किया था और कई सप्ताह की लड़ाई के बाद आतंकवादियों पर विजय का दावा किया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि दो मिसाइलों ने आतंकवादियों द्वारा उपयोग किए जा रहे एक परिसर को तबाह कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि उनकी सूचना के अनुसार छह आतंकवादी मारे गए और तीन घायल हुए हैं।
स्थानीय आतंकवादियों ने मलबे से शवों को निकाला और घायलों को गुप्त स्थानों पर ले गए।
यह इलाका सरकार समर्थक आतंकवादी मुल्ला नाजिर के नियंत्रण में है। सरकार के साथ एक शांति समझौता करने के कारण दक्षिण वजीरिस्तान में अभियान के दौरान उसे बख्श दिया गया।
ड्रॉन हमला ऐसे समय में हुआ है जब सरकार संघर्ष के दौरान विस्थापित हजारों लोगों को उनके घरों को वापस भेजने का प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications